{"_id":"c60914f9a34fcec515340416790d51d6","slug":"burn-dead-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधजला शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधजला शव मिलने से सनसनी
रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी मार्ग पर गांव माहेश्वरी के नजदीक एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारूहेड़ा सेक्टर-6 की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पंजाब निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। मृतक धारूहेड़ा के निकट खलियावास स्थित बीयर फैक्ट्री को कच्चा माल सप्लाई करने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाता है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक प्रमोद चालक था। वह पंजाब के गांव चनियानी खुर्द जिला शहीद भगत सिंह नगर का रहने वाला था। वह 6 अक्तूबर को यमुनानगर से बावल के लिए केबल के ड्रम लेकर वहां से निकला था। 8 अक्तूबर को बावल में गाड़ी खाली करने के बाद उसने अपने चाचा को फोन पर बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब है और जल्द ही घर वापस आ रहा है। उस दिन के बाद से प्रमोद का फोन लगातार बंद आ रहा था। मृतक के परिजनों ने उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके चाचा ने साथी चालकों से संपर्क किया लेकिन वहां भी पता न चला। वह खुद ही धारूहेड़ा, बावल और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में प्रमोद को तलाश करने निकल पड़ा।
विज्ञापन
भिवाड़ी रोड पर खड़ी मिली गाड़ी
शनिवार सुबह मृतक के परिजनों को सूचना मिली कि प्रमोद की गाड़ी भिवाड़ी रोड पर माडर्न पब्लिक स्कूल के पास एक पार्किंग में खड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पार्किंग स्थित एक होटल और ट्रांसपोर्ट कंपनी के आस पास बैठे चालकों से प्रमोद के बारे में पूछताछ की। मृतक को ट्रक के पास पार्किंग में तलाश किया। इसी दौरान उन्हें कुछ दूर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास दुर्गंध महसूस हुई। वहां जाकर देखा तो प्रमोद का शव क्षत-विक्षत पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। शव मिलने की सूचना पर रेवाड़ी से डीएसपी सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन