{"_id":"6ab2cb590f18080ff905334b","slug":"accused-of-murdering-husband-and-dumping-body-on-railway-tracks-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156466-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पति की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पति की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप
विज्ञापन
तालग्राम। महिला ने पति की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उधारी मांगने पर गांव के तीन लोग झारखंड लेकर गए थे। मौत को रेल हादसा दिखाने के लिए शव पटरी पर डाल दिया।
क्षेत्र के अंदौआ निवासी सुमन देवी ने बताया कि पति अरविंद ने खेत बेचने पर मिले तीन लाख रुपये गांव के एक युवक को वाहन खरीदने के लिए दिए थे। सात सितंबर को रुपये मांगने पर वह युवक रुपये देने के लिए पति को झारखंड ले गए। बताया कि वहां वाहन से माल उतारने के बाद हिसाब किया जाएगा। आरोप है 16 सितंबर रात 11 बजे युवक ने फोन कर कहा कि अरविंद को दो लोगों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया है।
घर न पहुंचने पर पुत्र निखिल कुमार और भतीजे सोनू ने जानकारी की। पूछताछ में एक मोबाइल नंबर मिला, जिससे पति की मौत की जानकारी हुई। बाद में शव रेलवे लाइन पर मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। महिला का आरोप लगाया कि तीन लोगों ने पति की हत्या कर शव पटरी पर डाला, ताकि मौत रेल हादसा लगे। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि घटनास्थल दूसरे प्रदेश से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है।