{"_id":"6ab2ca9c5a3f1fdb0501f7ca","slug":"dispute-over-construction-of-steps-outside-shop-video-of-assault-goes-viral-meerut-news-c-72-1-mct1012-159858-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान के बाहर सीढ़ियां बनाने पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान के बाहर सीढ़ियां बनाने पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। सलारपुर गांव में दुकान के बाहर सीढ़ियां बनाने पर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने पीड़ित दुकान मालिक की तहरीर पर एडवोकेट सहित चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सलारपुर निवासी विनोद चौधरी के अनुसार, शांति निकेत स्कूल के पास बनी दुकानों के बाहर सीढ़ियों का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी कुंवर साहब भारद्वाज, बेटे रवीश भारद्वाज, वकील नितिन भारद्वाज व उनके चचेरे भाई सुधांशु भारद्वाज ने धमकी दी कि यहां सीढ़ियां नहीं बनने देंगे। आरोप है झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सोमवार सुबह बेटा अनुराग और सागर निर्माण में लगी लेबर से काम करवा रहा था। तभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल मजदूर सोनू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर डायल-112 पहुंच गई। आरोपी फरार हो गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक, पीड़ित विनोद की तहरीर पर नितिन, रवीश, सुधांशु, कुंवर साहब और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -