फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uproar over haircut: Market shaken by threats

बाल काटने पर बवाल : धमकियों से सहमा बाजार

Wed, 23 Sep 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Uproar over haircut: Market shaken by threats
सौरिख/सकरावा। सकरावा के मोहद्दीनगर में बाल काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने के बजाय लगातार गहराता जा रहा है। 20 सितंबर को वाल्मीकि समाज के लोगों ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचकर नाई समाज पर भेदभाव और अपमान के आरोप लगाए थे। विवाद बढ़ा तो सोमवार को सीओ मयंक मिश्रा की मौजूदगी में थाना परिसर में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझौते और आपसी सौहार्द की कोशिश की गई। बैठक खत्म होते ही हालात दोबारा बिगड़ गए।
विज्ञापन


सविता समाज के दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी दुकानों पर ताले डाल दिए। देखते ही देखते बाजार में कई दुकानें बंद हो गईं। विवाद के बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मामले को और गरमा दिया। सविता समाज के लोगों ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और गांव से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। दुकानदारों का आरोप है कि वे बाल काटते हैं इसके बाद भी दबाव बनाया जाता है और काम से इनकार करने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है। ऐसे में उनके सामने काम करें तो परेशानी और काम न करें तो भी कार्रवाई का डर जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले एक गांव के लोग दूसरे गांव में जाकर बाल कटवाते थे। इसी व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाए। ताकि विवाद को आगे बढ़ने से रोका जा सके। दुकानें बंद रहने से सविता समाज के दुकानदारों की आमदनी रुक गई है। उनका कहना था कि यही दुकानें परिवार चलाने का मुख्य जरिया हैं। यदि विवाद का जल्द समाधान नहीं हुआ तो परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा। थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की जा रही है। मामले को पूर्ववत स्थिति में लाने को हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed