फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मामले मे दूसरा आरोपी गिरफ्तार

मामले मे दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मामले मे दूसरा आरोपी गिरफ्तार
एक लाख चौथ मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महाराणा प्रताप चौक पर स्थित कार शृंगार की दुकान संचालक से एक लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में मॉडल टान थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुतुबपुर निवासी पंकज के रूप में हुई है। वारदात के मुख्य आरोपी राहुल सैनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल और पिस्तौल पहले ही बरामद कर चुकी है।

जांचकर्ता एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि कंपनी बाग निवासी केशव पंडित ने दो युवकों पर एक लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में केशव ने बताया था कि उसने महाराणा प्रताप चौक पर कार शृंगार की दुकान की हुई है। वह अपनी दुकान पर बैठा था। बाइक सवार राहुल सैनी और पंकज वहां आए और उससे एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। बाद में आरोपी राहुल ने केशव को फोन कर एक लाख रुपये मांगे। पुलिस ने केशव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed