फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   छात्रा ने सहपाठी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

छात्रा ने सहपाठी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने सहपाठी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

विज्ञापन
कोसली। कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने अपने ही गांव के एक युवक और अन्य छात्रा पर कक्षा में अभद्रता और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर नाहड़ पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है।

छात्रा के अनुसार वह गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। बुधवार को उसके गांव के ही एक युवक ने कक्षा में उसके साथ अश्लील हरकत की। युवक और उसके साथ मौजूद एक अन्य छात्रा ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन भी युवक और छात्रा ने उसके साथ फिर अश्लील हरकत की। छात्रा ने आरोप लगाया कि एतराज करने पर फिर से जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा के अनुसार युवक पहले भी एक-दो बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। शुक्रवार को उसने मामले की जानकारी अपने चाचा को दी। उसके बाद नाहड़ चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी छात्र के विरुद्ध पॉक्सो एवं एससीएसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed