फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान-------14-15

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान-------14-15

Wed, 07 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान-------14-15
जींद से भागे प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जींद के अहीरका गांव से घर से भागे एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार रात रेवाड़ी में दिल्ली रेलवे लाइन पर डोहकी गांव के समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी। प्रेमी जोड़ा तीन दिन पहले ही घर से फरार हुए था। प्रेमी के खिलाफ जींद थाने मेें महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज है। प्रेमी युवक के दो एवं महिला के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार जींद जिले के गांव अहीरका निवासी सोमबीर (30) व बिमला(40) ने मंगलवार रात को रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दोनों पांच फरवरी को घर से लापता हो गए थे। महिला के पति ने सोमबीर के खिलाफ जींद के सदर थाने में उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने का मामला दर्ज कराया हुआ है। मृतक सोमबीर को दो एवं बिमला को तीन बच्चे हैं। बिमला के दो बच्चे अविवाहित हैं। घटना के बाद मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई, जिसके बाद इनके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना के बाद दोनों के परिजन रेवाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

---
मजदूरी करता था सोमबीर
सोमबीर जींद में ही मजदूरी करता था। वह पांच फरवरी को घर से बाइक लेकर बिमला को लेकर फरार हुआ था। इसके बाद रेवाड़ी तक कैसे पहुंचे। इसके बारे में पता नहीं लग सका है। सोमबीर की बाइक भी घटनास्थल पर नहीं थी। दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर भी आमने-सामने थे, जिसकी जानकारी इनके परिजनों को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुबह मिली पुलिस को सूचना
अभी पुलिस मौत का समय भी नहीं बता पा रही है। जीआरपी के अनुसार सुबह सवा चार बजे किसी ने डोहकी गांव के समीप शव पड़े होने की सूचना दी थी। जिसके बाद शवों को कब्जे में लिया गया। ऐसे में इनकी मौत किस ट्रेन से कटकर हुई। इसका भी पता नहीं लग सका है।
---
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। शिनाख्त के बाद परिजनों को बुलाया गया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
रणबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed