{"_id":"5c8becb3bdec221414547c6f","slug":"71552673971-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बिहार के जिला सिवान के गांव बैदापुर विष्णुपुरा निवासी नंद किशोर ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ यहां के नंदरामपुर बास रोड स्थित संतोष कॉलोनी में रह रहे है। वीरवार शाम को वह अपनी पत्नी 40 वर्षीय गीता देवी के साथ पैदल बास रोड की ओर आ रहे थे। भगत सिंह चौक पर तेज गति से आ रहे कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को पा के ही एक निजर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेवाड़ी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा कैंटर चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गांव खरखड़ा के निकट कार व डंपर की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि वीरवार शाम जिला अलवर के गांव थकेडा निवासी आजम खान कार में दिल्ली निवासी रजनी नेगी को जयपुर से दिल्ली छोड़ने जा रहे थे। गांव खरखड़ा के निकट सड़क पर खड़े डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में 25 वर्षीय आजम खान की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।