फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   धारूहेड़ा के सीआइए प्रभारी से मिले बावल के ट्रांसपोर्टर

धारूहेड़ा के सीआइए प्रभारी से मिले बावल के ट्रांसपोर्टर

Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा के सीआइए प्रभारी से मिले बावल के ट्रांसपोर्टर
ट्रांसपोर्टर हत्या मामला : सीआईए प्रभारी से मिले ग्रामीण, अन्य लोगों के शामिल होने का जताया संदेह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। बावल के सुठानी गांव निवासी ट्रांसपोर्टर की हत्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अभी कम होने का नाम नाम नहीं ले रहा है। प्रवीण की हत्या के मामले की जांच सीआईए को सौंपने के बाद रविवार को गठित संघर्ष कमेटी तथा बावल के ट्रांसपोर्टरों ने धारूहेड़ा सीआईए प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

वहीं, पुलिस ने प्रवीण की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपी प्राणपुरा निवासी जसवंत एवं कानपुर जिला के गांव रति का पूर्वा मंगलपुर निवासी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इन पर आरोप है कि 19 जून की रात को उन्होंने प्रवीण कुमार के साथ बैठकर शराब पी तथा इसके बाद किसी बात को लेकर हुए झगड़े बाद उन्होंने उसे उठाकर सीवर लाइन में डाल दिया। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को गांव सुठानी में ग्यारह गांवों की पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने मामले की जांच धारूहेड़ा सीआईए को सौंपी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है इस मामले में एक और व्यक्ति शामिल है, जिसके इशारे पर प्रवीण की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed