{"_id":"5b2fdf9b4f1c1bf46e8b963c","slug":"61529864091-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो भेजने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो भेजने का लगाया आरोप
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने महिला को भेजा अश्लील वीडियो, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। क्षेत्र के गांव में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान की महिला पदाधिकारी ने शिक्षण संस्था के ही एक शिक्षक पर मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 21 जून की रात को शिक्षक ने उसे मोबाइल के माध्यम से एक अश्लील वीडियो भेजी थी। शिकायत मिलने के बाद नाहड़ चौकी पुलिस ने जांच के लिए मामला महिला थाना को भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा इस संबंध में जांच की जा रही है कि इसका भेजने का मकसद क्या था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।