{"_id":"5b2fdf8d4f1c1b694d8b83ab","slug":"61529864077-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट से भरे ट्राला ने नवासे को कुचला, नानी गंभीर रूप से घायल.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट से भरे ट्राला ने नवासे को कुचला, नानी गंभीर रूप से घायल.
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीमेंट से भरे ट्राले ने नवासे को कुचला, नानी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। कोसली-बहुझौलरी मार्ग पर रविवार सुबह सीमेंट से भरे ट्राले ने बाइक सवार युवक (नवासे) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले के टायरों में बुरी तरह से उलझे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। हादसे में युवक की नानी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको उपचार के लिए कोसली के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार डहीना निवासी अशोक कुमार का पुत्र नवीन कुमार रविवार सुबह करीब सात बजे अपनी नानी भिवानी की दिनोद गांव निवासी मेवा देवी को छोड़ने बाइक से जा रहा था। जब नवीन बहु गांव के मोड़ पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रहे सीमेंट से भरे ट्राले ने सीधी टक्कर मार दी। ट्राले की गति इतनी तेज थी कि वह बाइक को टक्कर मारकर नाले को भी क्रास करके एक भवन से जा टकराया। दुर्घटना में नवीन की बाइक नाले में गिर गई जबकि उसकी नानी उछलकर दूर जाकर गिरी। हादसे में नवीन ट्राले के नीचे फंस गया। उसकी दबने और टायरों से कुचले जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के मौसा ने बताया कि उसकी सास भिवानी की दिनोद निवासी मेवा देवी सुरहेली गांव में किसी काम से आई थी। नवीन अपनी बाइक पर नानी को लेकर दिनोद के लिए चला। इसी दौरान बहु गांव के मोड़ पर ट्राले ने उसको चपेट में ले लिया। वह ट्राले के टायरों में फंसकर दब गया। उधर घायल को मेवा देवी को उसने नाहड़ अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां से परिजन उसको कोसली ले गए हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत बाद शव को ट्राले के नीचे से निकाला। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।