{"_id":"5b2e99bb4f1c1bb06e8b978a","slug":"61529780667-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ कंपनी कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ कंपनी कर्मचारी
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से ड्यूटी के लिए निकला कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जौनियावास स्थित ल्यूमैक्स कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कर्मचारी कंपनी गेट तक आया और वहां से कोई जरूरी काम बताकर वापस चला गया लेकिन घर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने लापता कर्मचारी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला अलवर के गांव खिजूरीवास निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनोज कुमार जौनियावास स्थित ल्यूमैक्स में कार्यरत है। 20 जून को वह घर से कंपनी जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद जब परिजन कंपनी पहुंचे तो वहां बताया कि गया कि सुबह ड्यूटी पर तो आया था लेकिन कोई जरूरी काम बताकर तुरंत ही चला गया था। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर भी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।