{"_id":"5ca3b920bdec2214222a8c04","slug":"51554233632-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े कंटेनर से चालक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़े कंटेनर से चालक का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गांव काठूवास के समीप सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से चालक का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आशंका है कि चालक की मौत दम घुटने से हुई है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के लुधियाना निवासी 30 वर्षीय करतार सिंह गुजरात से खाली कंटेनर लेकर गुरुग्राम के लिए चला था। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित गांव काठूवास के पास सड़क किनारे कंटेनर को खड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कंटेनर की दोनों खिड़की बंद थी। पुलिस ने खिड़की को खोल कर अंदर देखा तो उसमें करतार सिंह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। देर शाम को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। वहीं मृतक के परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी से इंकार किया है।