फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ी अवैध बस, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा आरटीए विभाग....9 से 11

रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ी अवैध बस, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा आरटीए विभाग....9 से 11

Sat, 15 Dec 2018 11:38 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ी अवैध बस, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा आरटीए विभाग....9 से 11
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा एक तरफ से दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ने वाली अवैध बसों पर तो कार्रवाई की जा रही है लेकिन रेवाड़ी-झुंझुनूं, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा सहित अन्य रूटों पर चलने वाली बसों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शनिवार को भी ऐसा ही वाकिया हुआ जब रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड के बाहर बगैर परमिट के झुंझुनूं के लिए यात्री लेकर जा रही बस को पकड़ लिया। बस को पकड़ने के बाद इसकी जानकारी रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी लेकिन कोई भी कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचा। इसकी वजह से यात्री भी परेशान रहे। देर शाम आरटीए विभाग की ओर से बस का चालान कर दिया गया।
आरटीए विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, दो घंटे परेशान रहे यात्री
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार की दोपहर के समय रोडवेज कर्मचारियों को सूचना मिली कि एक बिना परमिट की बस बस स्टैंड के बाहर से सवारियां बैठाकर झुंझुनूं ले जा रही है। कर्मचारियों ने बस को पकड़कर बस स्टैंड में खड़ा कर लिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने आरटीए विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शनिवार के अवकाश को वजह बताते अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। दूसरी ओर बस बैठे पर यात्री दो घंटे तक बस के रवाना होने का इंतजार करते रहे और आरटीए विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो यात्रियों ने भी रोष जताया। काफ देर बाद रोडवेज कर्मचारियों ने बस परिचालक से यात्रियों को किराया वापस दिलाकर दूूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। वहीं बस को रोडवेज कार्यशाला में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारी कर रहे सचिव की छवि धूमिल
अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया के आरटीए सचिव नियुक्त होने के बाद काफी हद तक ओवरलोड वाहन व बिना परमिट के चल रहीं बसों पर कार्रवाई की। आरटीए सचिव प्रदीप दहिया के नेतृत्व में शुक्रवार को भी 8 वाहनों के चालान कर 2 लाख 91 हजार रुपये जुर्माना किया गया था। साथ ही दो डुप्लीकेट बसों को इंपाउंड भी किया था लेकिन शनिवार को आरटीए सचिव के होने के बाद आरटीए विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में कोई रुचि नहीं ली। रोडवेज कर्मचारियों के बिना परमिट की बस पकड़ने के बाद आरटीए अधिकारी अवकाश का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ते रहे। देर शाम को आरटीए विभाग ने बस का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed