{"_id":"5b2fdf8f4f1c1bb36e8b99bc","slug":"51529864079-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाल्यूशन चेक के नाम पर फर्जीवाड़ा, सीआइए की रेड में नहीं मिले जांच के उपकरण....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाल्यूशन चेक के नाम पर फर्जीवाड़ा, सीआइए की रेड में नहीं मिले जांच के उपकरण....
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा, छापामार कार्रवाई में नहीं मिले जांच उपकरण, पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा की टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्रदूषण जांच के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े को उजागर किया है। पुलिस टीम ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर चल रहे प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की तो ज्यादातर के पास पाल्यूशन जांचने तक के उपकरण नहीं मिले। पुलिस ने प्रदूषण जांच में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पांच संचालकों को गिरफ्तार कर उनका सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को जानकारी मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रदूषण जांच में फर्जीवाड़ा हो रहा है। सूचना के बाद सीआईए रेवाड़ी व धारूहेड़ा की टीम ने इन पाल्यूशन जांच केंद्रों पर छापामार कार्रवाई करके दस्तावेजों तथा उपकरणों की जांच की तो पता चला खोखे पूरी तरह फर्जी है। हाईवे पर सड़क किनारे व कुछ पेट्रोल पंपों के बाहर खोखा लगाकर एक गिरोह बगैर किसी लाइसेंस के वाहनों की प्रदूषण जांच के नाम पर कमाई कर रहा था। रेड के दौरान सभी प्रदूषण जांच केंद्रों में न तो कोई जांचने का उपकरण मिला और ना ही कोई लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज मिला। उल्लेखनीय है कि अभी तक पुलिस ने इन केंद्रों की जांच तक नहीं की थी। केवल परिवहन विभाग ही इनकी जांच का कार्य करता था। लेकिन लंबे समय से इनकी जांच नहीं की जा रही थी।
आरटीए का टैक्स जमा कराने का लगा मिला बोर्ड
सीआईए की कार्रवाई में एक प्रदूषण जांच केंद्र पर तो आरटीए का टैक्स यहां काटा जा रहा है का बोर्ड लगाया था जबकि यह टैक्स केवल ऑफिस में ही जमा होता है। टीम ने कार्रवाई करते हुए निखरी कट स्थित पेट्रोल पंप के सामने लगाए खोखे से अलवर के गांव बिलाली निवासी कबूल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके अलावा निखरी कट के निकट ही सड़क किनारे खोखा खोलकर बैठे महेंद्रगढ़ के थनवास निवासी विकास, शहीद बिजेंद्र फिलिंग स्टेशन से मलाली खिरी जिला लखमीपुर खीरी निवासी संतोष कुमार भार्गव व गोल्डन हट के निकट बने तिरूपति फिलिंग स्टेशन से यूपी इटावा के बसरिया निवासी संतोष, धारूहेड़ा के गौरव फ्यूल स्टेशन से महेंद्रगढ़ निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। सभी प्रदूषण जांच केन्द्र फर्जी तरीके से चल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप व अन्य सामान भी जब्त किया गया है। टीम में रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्यासागर एवं धारूहेड़ा इंचार्ज अब्बास खान शामिल थे।