फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कूलर में नशीला पदार्थ डालकर तीन घरों से 35 लाख की चोरी

कूलर में नशीला पदार्थ डालकर तीन घरों से 35 लाख की चोरी

Sun, 05 May 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कूलर में नशीला पदार्थ डालकर तीन घरों से 35 लाख की चोरी
कोसली। चोरों ने गांव सहादतनगर में तीन घरों में बाहर लगे कूलरों में नशीला पाउडर डालकर परिवार के लोगों को बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने तीनों घरों में रखे संदूक और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। चोर घरों से नकदी और गहने समेत करीब 35 लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट लेकर कुछ साक्ष्य एकत्र किए। उधर, ग्रामीणों ने तीन दिन में वारदात का खुलासा न होने पर रोड जाम कर प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

गांव सहादत्तनगर में सतपाल, ओमप्रकाश, रिसाल सिहं शुक्रवार रात अपने घरों में परिवार के साथ कूलर चलाकर सोए हुए थे। चोरों ने कूलर में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया। जिससे तीनों परिवार के लोग बेहोश हो गए। इसके बाद चोरों ने घर के अंदर घुसकर संदूक व अलमारियों के ताले तोड़े। जिसमें लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके घर से सोने के तीन हार, सोने की 5 चेन, चार कंगन, दो किलो चांदी के जेवर, कानों के 12 जोड़ी टॉप्स, कीमती कपड़े, नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोर ओमप्रकाश के घर से 70 हजार नगद, आठ लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। रिसाल सिंह के घर से सात से आठ लाख रुपये के गहने चोरी किए गए। तीनों घरों से करीब 35 लाख रुपये की चोरी हुई है। सुबह करीब 8 बजे चोरी की सूचना नाहड़ पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। फोरेंसिक साइंस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फिंगर प्रिंट के जरिए चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह पूर्व इसी अंदाज में गांव में अनूप कुमार, मेनपाल, हरि सिहं के घरों से भी लाखों रुपये के गहनों और नगदी चोरी हो गई थी। जिसका पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही चोरों का सुराग नहीं लगाया तो धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस को चोर पकड़ने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।


गांव सहादत्तनगर में चोरी होने की जानकारी मिली है। फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में घरों के बाहर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
अनिल कुमार, डीएसपी, कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed