{"_id":"5b86f82442c792464f497774","slug":"31535572004-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका नहीं हटाया तो होंगे धरना-प्रदर्शन, दो गांवों की पंचायत में लिया गया निर्णय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेका नहीं हटाया तो होंगे धरना-प्रदर्शन, दो गांवों की पंचायत में लिया गया निर्णय
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। खोल खंड के गांव बटौड़ी की सीमा में खोले शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर गांव बास और बटौड़ी की पंचायत लामबंद हो गई है। बुधवार को दोनों गांवों की पंचायत हुई। इसमें ठेके के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले को भी पंचायत ने अपनी जमीन वापस लेने का आग्रह किया है। पंचायत में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका बंद नहीं किया तो वीरवार से आंदोलन किया जाएगा। दोनों पंचायतों ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2016 में प्रस्ताव आबकारी कराधान विभाग को दिया था। इसके बावजूद भी यहां पर ठेका खोल दिया गया है। इसकी वजह से दोनों गांवों का माहौल खराब हो रहा है। गांव बास के पंचायत घर में सरपंच गुलशन कुमार की अध्यक्षता में हुई पंचायत में उन्होंने कहा कि 27 फरवरी 2016 को बास व बटौड़ी की पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर आबकारी एवं कराधान उप आयुक्त को दिया था। प्रस्ताव में गांव की सीमा में शराब का ठेका नहीं खोलने की बात कही गई थी। उस समय उप आयुक्त की तरफ से ठेका नहीं खोलने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन अब वर्ष 2018-19 के लिए ठेका खोल दिया गया। ठेका खोलने की वजह से दोनों गांवों का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दो दिन पूर्व उपायुक्त से मिलकर ठेका हटवाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की सीमा में किसी भी कीमत पर शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। शराब ठेका खुलने से गांव का जहां माहौल बिगड़ रहा है और युवा वर्ग पर भी नशाखोरी की तरफ बढ़ रहा है। पंचायत में ठेका खोलने के लिए जगह देने वाले के साथ कारिंदे को भी बुलाया गया। जमीन देने वाले से पंचायत ने अपनी जमीन वापस लेने का अनुरोध किया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने ठेका नहीं हटवाया तो धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पंचायत में राजकुमार पंच, राजेंद्र पंच, हुकम सिंह, गंभीर सिंह, जगमाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन