{"_id":"5b50eaac4f1c1b42748b5c62","slug":"21532029612-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ने कबूली बाइक व स्कूटी चोरी की कई वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर ने कबूली बाइक व स्कूटी चोरी की कई वारदातें
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर ने कुबूली बाइक व स्कूटी चोरी की कई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की है। आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातें भी कबूल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मॉडल थाना पुलिस ने बीती शाम राव अभयसिंह चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और बाइक के कागजात मांगें, लेकिन उसके पास नहीं थे। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बाइक को चोरी की हुई बताया। युवक की पहचान जिला गुड़गांव के गांव तेलपुरी निवासी विकास के रूप मे हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विकास ने एक स्कूटी व एक बाइक चोरी की वारदात के साथ-साथ एक बाइक छीनने की भी वारदात का खुलासा किया है।
कई चोरी का किया खुलासा
जांचकर्ता प्रधान सिपाही चमन सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से जो बाइक बरामद हुई है, वह उसने 16 जून की रात को डॉ. वेदप्रकाश अस्पताल के सामने से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने साथी के साथ मई माह में कोनसीवास रोड से एक बाइक छीन कर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि कोनसीवास रोड से छीनी गई बाईक के मामले के दूसरे आरोपी गांव रामगढ़ निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन विकास फरार चल रहा था। चमनसिंह ने बताया कि आरोपी 8 जुलाई को शास्त्री नगर से भी एक स्कूटी चोरी कर फरार हो गया था। आरोपी विकास को वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।