फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रात को दुकानदार को चाकू मारकर सात हजार लूटे

रात को दुकानदार को चाकू मारकर सात हजार लूटे

Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रात को दुकानदार को चाकू मारकर सात हजार लूटे
रात को दुकानदार को चाकू मारकर सात हजार लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के आजाद चौक पर बर्गर की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को बुधवार रात करीब 10 बजे एक बदमाश ने चाकू मारकर सात हजार लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा। घायल दुकानदार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। शहर थाना पुलिस ने बताया कि आजाद नगर निवासी धर्मेंद्र आजाद चौक के समीप सर्कुलर रोड पर बर्गर तथा चाऊमीन की दुकान चलाता है। रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके जाने वाला ही था कि इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए एक युवक ने नजदीक आते ही चाकू लगाकर गल्ले में मौजूद राशि हवाले करने को कहा। धर्मेंद्र ने जब इसका विरोध कर उसको काबू करने का प्रयास किया तो बदमाश ने उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। शोर सुनने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकानदार को संभाला। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा है। मामला दर्ज कर लिया गया है बदमाश की तलाश के लिए नाकाबंदी की गई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed