{"_id":"5ac5173e4f1c1bee618b578d","slug":"201522865982-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने व कुकर्म के मामले में दो युवकों के खिलाफ पटौदी थाने में हुआ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने व कुकर्म के मामले में दो युवकों के खिलाफ पटौदी थाने में हुआ मामला दर्ज
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैकमेल कर नाबालिग से रुपये ऐंठने और कुकर्म करने के मामले में दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गुरुग्राम के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसके साथ कुकर्म करने के मामले में पटौदी पुलिस ने एक सप्ताह बाद मंगलवार को दो युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दो थानों में सीमा विवाद के पीड़ित के परिजन कई दिन से दोनों थानों के चक्कर लगा रहे थे। दो अप्रैल को इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद आईजी ने मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि पटौदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक सैनिक के बेटे के साथ गांव के ही दो युवकों ने होटल में खाने खाते समय वीडियो बना लिया था। इसके आधार पर दोनों उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगे और कुछ समय बाद एक युवक ने नाबालिग के साथ कुकर्म किया। घर में रुपयों की चोरी होने पर परिजनों ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने उसके साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने 24 मार्च को पटौदी थाना पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच कर इसे धारूहेड़ा थाना क्षेत्र का मामला बताया। पीड़ित ने धारूहेड़ा थाने में शिकायत दी तो उसे वापस पटौदी जाने को कहा गया।
-----
एक सप्ताह तक काटे थानों के चक्कर
करीब एक सप्ताह तक थानों के चक्कर काटने के बाद पीड़ित के चाचा ने अमर उजाला को मामले की जानकारी दी। जिसे दो अप्रैल के समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पटौदी पुलिस ने मामले की जांच कर मंगलवार देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
------
पीड़ित बच्चे के चाचा की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- मोहम्मद जाहिद, जांच अधिकारी थाना पटौदी