{"_id":"5a7b42024f1c1b9f268b8d40","slug":"191518027266-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- बावल के एसबीआई बैंक शाखा की की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- बावल के एसबीआई बैंक शाखा की की घटना
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल में महिला का बैग काटकर डेढ़ लाख रुपये निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल के एसबीआई बैंक शाखा से रुपये निकलवाने आई महिला का बैग काटकर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी शाखा के अंदर हुई या बाहर इसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस बैंक शाखा के सीसीटीवी की जांच रही है।
जानकारी के अनुसार पनवाड़ गांव निवासी मुकेश देवी बुधवार को छोटूराम चौक स्थित एसबीआई शाखा से पैसे निकलने वाले आई थी। महिला ने ढाई लाख रुपये अपनी जिठानी को देने थे। इसलिए महिला डेढ़ लाख रुपये घर से लेकर पहुंची थीं और एक लाख रुपये बैंक से निकलवाए थे। दोनों रुपये अलग-अलग जगह थे। शाखा से रुपये निकलवाकर महिला जैसे ही वह बाहर पहुंची तो देखा की उसका बैग कटा था और बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब थे। सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। महिला ने इसकी सूचना बावल पुलिस को दी। समाचार लिखे तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही महिला 2 लाख रुपये बैंक से निकाले थे। इसमें से 50 हजार रुपये घर रखकर बाकि डेढ़ लाख रुपये वह लेकर पहुंची थी।