{"_id":"5b4357564f1c1b56238b564b","slug":"171531139926-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी कर सेना के जवान के एटीएम से पैसे निकालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी कर सेना के जवान के एटीएम से पैसे निकालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने गांव मामड़िया आसमपुर निवासी सेना के जवान से पैसे उधार लेकर बाद में उसी के एटीएम से पैसे निकालकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भी मामड़िया आसमपुर निवासी साहिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामड़िया आसमपुर निवास दयाराम सेना में कार्यरत है। 20 अप्रैल को दयाराम 15 दिन छुट्टी लेकर अपने घर आया था। उसी दिन उक्त आरोपी ने दयाराम से एक दिन के लिए 25 हजार रुपये उधार लिए थे। तथा अगले ही दिन लौटने का वादा किया था। 21 अप्रैल को जब दयाराम आरोपी के घर पैसे मांगने गया तो आरोपी साहिल ने दयाराम से 20 हजार रुपये ओर देने का आग्रह करते हुए जल्द ही पूरे पैसे लौटाने का वायदा किया। इसके पश्चात दयाराम ने 20 हजार रुपये देने के लिये साहिल को अपना एटीएम कार्ड उसका पासवर्ड दे दिया। लेकिन साहिल ने दयाराम के एटीएम से 20 हजार रुपये की बजाए 25 हजार रुपये निकाल लिए थे। उसके बाद आरोपी ने न तो दयाराम से उधार लिए पैसे लौटाए तथा न ही एटीएम कार्ड वापिस किया। बाद में साहिल ने दयाराम के एटीएम के जरिये 2 लाख 10 हजार रुपये और निकाल लिए। दयाराम की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और बीती रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।