फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   धारूहेड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला मामला दर्ज

धारूहेड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला मामला दर्ज

Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला मामला दर्ज
धारूहेड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के सेक्टर छह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता महिला के पति ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर उसको कहीं पर छिपाकर रखने का आरोप लगाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश तेज कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अलवर जिला के होलावास की ढाणी निवासी सोनू ने बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम निवासी युवती से हुई थी। वह धारूहेड़ा में ही रहकर दुकान चलाता है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रहता है। 22 जून को वह घर से बाजार किसी काम से आया था। जब वह वापस घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नहीं मिली। इसके पश्चात उसने सभी जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed