{"_id":"5d1a5c868ebc3e3ca305b2ac","slug":"156200868718-rewari-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त करती रही, बदमाश बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम देते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस गश्त करती रही, बदमाश बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम देते रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शनिवार रात नेशनल हाईवे पर कैंटर लूट की कोशिश का अभी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी कि रविवार रात बदमाशों ने हाईवे नंबर आठ और 11 पर फिर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने एक कंपनी कर्मचारी और स्कार्पियो चालक को बंधक बनाकर चालीस हजार रुपये और स्कार्पियो कार लूट ली। जबकि पुलिस रातभर हाईवे पर गश्त करती रही। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ितों को खेतों में फेंककर बदमाश आसानी भाग गए। बदमाशों ने 22 घंटे के दौरान हाईवे पर लूटपाट की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
केस-एक
शहर के अर्जुन नगर निवासी शेरसिंह धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। रविवार रात को वह कंपनी में कार्य करने के बाद वापस रेवाड़ी लौट रहा था। खरखड़ा के समीप एक होटल पर खड़ा होकर वह वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान धारूहेड़ा की ओर से एक कार आई, जिसमें चार युवक पहले से ही बैठे हुए थे। वह कार चालक से लिफ्ट लेकर रेवाड़ी की ओर रवाना होकर गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साइबी पुल के समीप कार सवार युवकों ने अचानक उसके साथ पेचकस से मारपीट करना कर दिया और उसके हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद बदमाश उसे वापस धारूहेड़ा की ओर ले गए और उससे पासवर्ड पूछकर एटीएम से करीब 40 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उसे नंदरामपुर बास रोड पर खेतों में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि रात को ही उसने स्वयं को बंधन मुक्त कर समीप ही मंदिर में गया और पुजारी से मदद मांगी। सुबह जब मंदिर में लोगों का आवागमन हुआ तो पीड़ित शेरसिंह ने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी। उसके बाद परिजनों ने पहुंचकर उसे ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
केस-दो
रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग स्थित कुंड बेरियर के समीप पाड़ला मोड़ पर रविवार रात को कार चार बदमाशों ने स्कार्पियो गाड़ी के आगे कार लगाकर चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियो को लूट लिया। चालक के हाथ-पैर व मुंह बांध कर पेड़ से बांध गए। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। खोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बंधन मुक्त कराकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव बेरी निवासी रवि कुमार रेवाड़ी निवासी संदीप की स्कार्पियो गाड़ी चलाता है। रविवार रात को रवि कुमार अपने दोस्तों के साथ गांव पाड़ला के समीप एक होटल पर खाना-खाने के बाद बेरी जा रहा था। उसके दोस्त भी अन्य वाहनों में निकल गए। वह अकेला ही स्कार्पियो गाड़ी में था। जब कुंड बेरियल के समीप पाड़ला मोड़ के पास पहुंचा तो पिछे से एक कार उसकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई। गाड़ी से उतरे सभी लोगों ने गाड़ी को साइड में खड़ा करवा दिया। उसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद रस्सी से उसके हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे पेड़ के साथ बांध कर स्कार्पियो गाड़ी को लेकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह करीब 5 बजे के लोगों ने युवक को पेड़ से बंधा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रवि कुमार के हाथ-पैर खोले और रवि कुमार अपने साथ हुई घटना पुलिस को बताई। कुंड पुलिस ने रवि की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों व गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
खोल थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि रवि की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। तीन टीमें काम कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास कोई हथियार नहीं थे।
लूटपाट के मामले में स्पेशल टीम को गठन कर दिया गया है। उच्च अधिकारी भी मामले की मोनिटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। हाईवे पर पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया है।
-मोहम्मद जमाल खान, डीएसपी