फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चाकू से गला रेत महिला को मार डाला

चाकू से गला रेत महिला को मार डाला

Sat, 08 Jun 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गला रेत महिला को मार डाला

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की एक कॉलोनी में दो माह से किराए पर रह रही एक महिला की शुक्रवार शाम को चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। महिला का शव कमरे में नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद एसपी राहुल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले का सुराग नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से दूसरे राज्य की करीब 22 वर्षीय महिला अपने पति के साथ दो माह से जिले की एक कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। शुक्रवार को उसका पति मजदूरी करने गया था। पीछे से कमरे पर पहुंचकर अज्ञात ने उसकी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। महिला का शव कमरे में ही नग्न अवस्था में पड़ा मिला। आशंका है कि महिला की दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा पहुंचे और बारीकी से जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने महिला को कमरे में मृत अवस्था में देखा तो उसके पति को बताया। पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मृतका के पति की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव नग्न अवस्था में मिला है। दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। - राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed