फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्राला की टक्कर से हनर में जा गिरी कार, लोगों ने बचाया

ट्राला की टक्कर से हनर में जा गिरी कार, लोगों ने बचाया

Fri, 29 Mar 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्राला की टक्कर से हनर में जा गिरी कार, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के निकट वीरवार को एक ट्राला की टक्कर से एक कार नहर में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार के शीशे तोड़ कर युवकों को नहर से बाहर निकाला। समय पर मदद मिलने से युवकों की जान बच गई। कार में छह युवक सवार थे।

नोएडा के ढकोर दादनपुर निवासी प्रभात नागर, कृष्ण कुमार व कपिल अपने तीन अन्य साथियों के साथ वीरवार को घूमने के लिए जयपुर जा रहे थे। हाईवे पर कसौला चौक के निकट पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। कार को नहर में गिरता देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़ कर सभी को बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक ट्राला सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार में सवार युवक घायल हो गए। पुलिस ने डाक्टर मौके पर बुला कर युवकों का प्राथमिक उपचार कराया तथा क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed