फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्कूल में बम रखा है, इसको जल्द खाली करा लो, आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से निकाला, पुलिस को कुछ नहंी मिला

स्कूल में बम रखा है, इसको जल्द खाली करा लो, आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से निकाला, पुलिस को कुछ नहंी मिला

Fri, 31 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बम रखा है, इसको जल्द खाली करा लो, आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से निकाला, पुलिस को कुछ नहंी मिला
रेवाड़ी। स्थान- बावल क्षेत्र के गांव तिहाड़ा स्थित सीआर इंटरनेशनल स्कूल, समय- वीरवार दिन के करीब 11:45 बजे, स्कूल में बच्चे अपनी कक्षाओं में थे। अचानक रिसेप्शन पर फोन की घंटी बजती है। रिसेप्शन पर मौजूद शंकी अग्रवाल फोन उठाते हैं। फोन सुनते ही हड़बड़ाकर स्कूल के प्रबंधक योगेश तिवाड़ी से मिलते हैं। योगेश तिवाड़ी ने प्रिंसिपल और कुछ को विश्वास में लेकर अन्य किसी को कोई कारण बताए स्कूल स्टाफ, बच्चों समेत सभी लोगों को स्कूल परिसर से बाहर जाने के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस को भी फोन पर मामले की जानकारी दी गई। थोड़ी देर में डीएसपी सुरेश हुड्डा पुलिस बल, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही बच्चों और अन्य स्टाफ को स्कूल में बम होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

असल में फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने फोन पर सूचना दी थी कि स्कूल में बम रखा है। इसको तुरंत खाली करवा लो। इसके बाद ही स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में निर्णय लेकर बच्चों और स्टाफ को सकुशल बाहर निकाला। हालांकि पुलिस ने तीन घंटे स्कूल को खंगाला लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 11:45 बजे रिसेप्शन पर लगे लैंडलाइन पर फोन आया था। फोन करने वाले अपना नाम बताए बगैर कहा कि स्कूल में बम रखा और इसको तुरंत खाली करा लो। इस सूचना के कुछ देर बाद सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं से निकलकर बाहर जाने लगे। सभी में कौतूहल था कि अचानक कक्षाएं क्यों खाली कराई जा रही हैं। बच्चों समेत अन्य स्टाफ देखते ही देखते ही स्कूल परिसर के बाहर निकाल दिया गया। इसके करीब आधे घंटे बाद डीएसपी सुरेश हुड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ते ने पूरे स्कूल की तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बम या किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उसके बाद इसकी सूचना स्कूल और आसपास के क्षेत्र में दे गई और बताया गया कि यह एक मात्र अफवाह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मोबाइल कॉल से दी बम की सूचना
बावल थाना पुलिस के अनुसार मोबाइल कॉल के माध्यम से स्कूल के रिसेप्शन पर लगे लैंडलाइन फोन पर इसकी सूचना दी गई थी। मोबाइल नंबर और कॉल करने वाले की पहचान हो चुकी है। कॉल राजस्थान के अलवर जिला के मुंडावर क्षेत्र से की गई है। पुलिस ने बताया कि अंतिम समय में आरोपी की लोकेशन मुंडावर के पास आ रही थी। उसके मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बावल इलाका अलवर के मुंडावर क्षेत्र से लगा हुआ है। ऐसे में संभावना है कि किसी ने शरारत अथवा अन्य किसी मकसद से स्कूल में बम होने की सूचना दी।

-----------------------

स्कूल में बम होने की सूचना झूठी थी। सूचना देने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर की पहचान करने के साथ उस आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कॉल अलवर के मुंडावर क्षेत्र से की गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेश हुड्डा, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed