फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दुष्कर्म का आरोपी

दुष्कर्म का आरोपी

Mon, 30 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी
बंधक बनाकर दुष्कर्म और जेवरात छीनने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म और मारपीट करने और जेवरात छीनने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ढाणी जरावत निवासी प्रमोद उर्फ नवीन व नरेश उर्फ भोलू के रूप में की गई है। नवीन पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और नरेश पर सहयोग करने का आरोप है। खोल थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह 23 अप्रैल को कुंड जाने के लिए बस स्टाप पर किसी साधन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक लेकर आए आरोपी नवीन कुमार ने कुंड जाने के लिए महिला को बाइक पर बैठा लिया। नवीन कुंड जाने की बजाय महिला को गांव ढाणी जरावत की बणी में स्थित एक खाली कमरे पर ले गया तथा उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती महिला से दुष्कर्म किया। 25 अप्रैल को युवक की पत्नी, भाई व तीन-चार अन्य लोग कमरे पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। महिला ने नवीन के परिजनों पर उसके सोने के जेवरात छीनने का आरोप भी लगाया था। मारपीट में पीड़िता व नवीन दोनों घायल हो गए थे। महिला व आरोपी नवीन को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ट्रामा सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके सहयोगी नरेश उर्फ भोलू को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed