फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गाड़ी चोरी के झूठे मामले में फंसाने का सुसाइड नोट युवक ने बुआ के घर आकर लगाई फांसी..

गाड़ी चोरी के झूठे मामले में फंसाने का सुसाइड नोट युवक ने बुआ के घर आकर लगाई फांसी..

Thu, 03 Jan 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी चोरी के झूठे मामले में फंसाने का सुसाइड नोट युवक ने बुआ के घर आकर लगाई फांसी..
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला के गांव मस्तापुर के समीप बुधवार की शाम को एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक जिला गुरुग्राम के गांव बांस लांबी का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने कुछ लोगों पर गाड़ी चोरी के झूठे मामले में फंसाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव घासेडा से मस्तापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा तथा शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गुुरुग्राम के गांव बांस लांबी निवासी 24 वर्षीय सुमित के रूप में हुई। परिजनों ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी। पुलिस ने बताया क मस्तापभुर गांव में मृतक की बुआ रहती है और वह बुधवार दोपहर को ही गांव में आया था।
विज्ञापन

प्रताड़ित करने का आरोप
मृतक ने सुसाइड नोट में अपना पूरा पता लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने कोई गाड़ी नहीं उठाई। उसके साथ धोखा किया गया है। फरुखनगर पुलिस थाना वालों ने उसे बहुत परेशान किया। मुझे कोई गाड़ी चलानी नहीं आती और न ही उसने कोई कैंटर खरीदा है। उसे फंसाने के लिए फरुखगर पुलिस से पिटवाया। मेरे से साढ़े सात लाख रुपये मांगे थे। पैसे न होने के कारण जमीन नाम कराने के लिए कहा। उसे पास न पैसे है और न जमीन इसलिए वह मर रहा है। सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे है। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। देर शाम तक मृतक के परिजन रेवाड़ी नहीं पहुंचे थे तथा पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसे परिजनों को बुलाया गया है। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। कुछ लोगों पर मृतक ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
-जयभगवान, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed