फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एटीएम कार्ड बदलकर चार युवकों ने खाते से निकाले 40 हजार रुपये की नकदी

एटीएम कार्ड बदलकर चार युवकों ने खाते से निकाले 40 हजार रुपये की नकदी

Sat, 29 Dec 2018 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर चार युवकों ने खाते से निकाले 40 हजार रुपये की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोसली स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए आए एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर चार युवकों द्वारा उसके खाते से करीब 40 हजार रुपये की नकदी निकालने का मामला सामने आया है। नकदी दिल्ली स्थित एटीएम से निकाली गई है। युवक को उसके मोबाइल पर आए मैसेज से ठगी का पता चला। पुलिस को दी शिकायत में गांव भाकली निवासी दयाराम ने बताया कि 25 दिसंबर को वे अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने के लिए कोसली स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम बूथ पर गया था। वह अपने खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल रहा था तो इसी दौरार तीन-चार युवक एटीएम बूथ में घुस गए। एटीएम में सर्वर डाउन था। तभी उन्होंने पैसे निकाल रहे युवक की मदद की पेशकश की और वह उसका एटीएम लेकर मशीन का बटन दबा दिया। कुछ समय बाद मशीन से 20 हजार रुपये निकाल गए और सभी वहां से चले गए। युवक को तब यह पता नहीं चल पाया कि युवकों ने उसका एटीएम बदल दिया था।

रात को निकाली गई नकदी
25 दिसंबर को रात करीब साढ़े 11 बजे उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने शुरू हो गए। उनके खाते से दिल्ली के महाराजा अग्रसेन रोड स्थित एटीएम से दस हजार रुपये तथा रात को 12 बजे के बाद तीन बार में स्वरूप नगर नई दिल्ली स्थित एटीएम से दस-दस हजार कर तीन बार नकदी निकाली गई। उनके खाते से युवकों ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। दयाराम ने कोसली थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed