{"_id":"59c54c444f1c1bb5688b6088","slug":"141506102340-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर बन ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब इंस्पेक्टर बन ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई का फर्जी सब इंस्पेक्टर बन ठगी करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीबीआई का फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाले एक युवक को धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धारूहेड़ा निवासी जय किशन भारद्वाज के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।
धारूहेड़ा पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कापड़ीवास निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने सीबीआई का फर्जी इंस्पेक्टर बताकर उसके कागजात लेकर कार लोन ले लिया। महिला ने बताया कि आरोपी पहले से उसके घर आता रहता था। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि युवक ने कहा कि वह तो वह सीबीआई में इंस्पेक्टर है। उसे तब पता चला जब आरोपी ने किश्त भरना बंद कर दिया। इसके बाद महिला से इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी सीबीआई का झांसा देकर कईं लोगों को ठग चुका है।
----------------
वर्जन-
जयकिशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। - कुलदीप सिंह, एसएचओ, थाना धारूहेड़ा