{"_id":"5ca3b906bdec2214676ab506","slug":"131554233606-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए 23 हजार की जगह गलती से 28 लाख हुए ट्रांसफर, ट्रस्ट ने लौटाने से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के लिए 23 हजार की जगह गलती से 28 लाख हुए ट्रांसफर, ट्रस्ट ने लौटाने से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बेरली की माडर्न शिक्षा समिति के खाते में दिल्ली की एक फाउंडेशन ने गलती से 23 हजार की जगह 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। फाउंडेशन ने शिक्षा समिति को रुपये लौटाने का कहा तो समिति ने ट्रस्ट का हवाला देकर इनकार कर दिया। देर शाम फाउंडेशन की तरफ से मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव बेरली की माडर्न शिक्षा समिति गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पाठ्य सामग्री मुफ्त में मुहैया कराती है। इस पंजीकृत ट्रस्ट में लोग दान देते हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली के छत्तरपुर के इंपैक्ट गुरु फाउंडेशन ने 23800 रुपये की सहायता देने का वादा किया था। फाउंडेशन के अकाउंटेंट ने गलती से 23800 रुपये की बजाए 28 लाख रुपये की राशि ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर कर दी। बाद में जब इसके बारे में पता चला तो फाउंडेशन की तरफ से ट्रस्ट को संपर्क किया गया, लेकिन ट्रस्ट की तरफ से यह कहते मना कर दिया गया कि ट्रस्ट के खाते में आए रुपये लौटाए नहीं जा सकते हैं। इसके बाद इंपैक्ट गुरु फाउंडेशन के जयंत मल्होत्रा ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराकर अनिल यादव के अलावा माडर्न शिक्षा समिति के सुमित गुप्ता, विपिन जैन, विजय, पुरुषोत्तम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।