{"_id":"5b18364b4f1c1b694d8b50d9","slug":"111528313419-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से लाखों रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों से लाखों रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में साझीदार बनाने के लिए 50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार ...
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा सीआईए टीम ने मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में साझीदार बनाने का ख्वाब दिखाकर 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में लखनऊ निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ठगी में शामिल दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि ठगी की वारदात में शामिल आरोपी की पहचान लखनऊ के बिशनपुरी चर्च निवासी विरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम कुमार ने बताया कि धारूहेड़ा के कुतुबी की ढाणी निवासी ईश्वर सिंह ने 9 जुलाई 2016 को धारूहेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश शर्मा के साथ उसके अच्छे संबंध थे। राजेश शर्मा ने बताया था कि उसकी उत्तर प्रदेश निवासी वीके सिंह से जान पहचान है। मई 2011 के पहले सप्ताह में राजेश शर्मा और वीके सिंह उसके पास आए थे। दोनों ने बताया कि उनकी विदेशों में जान पहचान है। पचास लाख रुपये लगाने पर उसे दोगुनी राशि देंगे। दोनों ने यह राशि पूनम मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ली थी। उन्होंने दोनों को पचास लाख रुपये का चेक दे दिया। इसमें बाद उन्होंने छह माह बाद दोगुनी राशि देने का वादा किया था। जब तय समय पर पैसे नहीं आए तो उसने पैसे वापस मांगे लेकिन वे आनाकानी करने लगे। ईश्वर ने बताया कि दोनों ने उसके कोरे कागज पर भी हस्ताक्षर करा लिए थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने वीके सिंह सहित दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी से रिमांड के दौरान लोगों से ठगी गई नकदी बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी।