{"_id":"5a5118fa4f1c1bfc0f8b7fa3","slug":"111515264250-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर हैं आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर हैं आरोपी
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी अध्यापक कोसी से लाया था पिस्तौल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मोतला खुर्द के राजकीय प्राथमिक स्कूल में साथी शिक्षक को गोली मारने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुख्य शिक्षक कंवाली निवासी सत्यनारायण यह साजिश पहले ही रच रखी थी। जिस पिस्टल से उसने शिक्षक धीरेंद्र को गोली मारी थी वह उत्तरप्रदेश के कोसी से लाया था। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र ने रिमांड के दौरान बताया कि आरोपी के बेटे के पास वारदात के समय नकली पिस्तौल थी। वारदात में प्रयुक्त कार और पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
उल्लेखनीय है कि कंवाली निवासी सत्यनारायण मोतला खुर्द के राजकीय स्कूल में बतौर इंचार्ज कार्यरत था। बेरली निवासी धीरेंद्र भी इसी स्कूल में टीचर हैं। 22 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी के समय इंचार्ज सत्यनारायण अपने बेटे के साथ स्कूल पहुंचा था। इंचार्ज सत्यनारायण ने मास्टर धीरेंद्र को अपने कार्यालय में रखी अलमारी का ताला खोलने के लिए कहा। अलमारी का ताला खोलकर धीरेंद्र जैसे ही पीछे मुड़ा तो इंचार्ज सत्यनारायण व उसके बेटे ने मास्टर धीरेंद्र पर पिस्तौल तान दी। इंचार्ज सत्यनारायण ने धीरेंद्र को पहले धमकी दी तथा फिर उनकी छाती में गोली मार दी। गोली मारने के बाद भी पिता-पुत्र ने धीरेंद्र के सिर पर पिस्टल के बट से कई वार किए। वारदात को अंजाम देकर दोनों पिता-पुत्र भाग गए थे। पुलिस ने तीन जनवरी को सत्यनारायण व उसके बेटे को जाटूसाना स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।