फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   11 years imprisonment for raping woman in Rewari of Haryana

सजा: महिला से दुष्कर्म के दोषी को 11 साल की कैद, 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

Wed, 02 Mar 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 10:58 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 11 साल की कैद के साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं भरने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
11 years imprisonment for raping woman in Rewari of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत ने महिला से दुष्कर्म के दोषी को 11 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।  पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत निवासी एक महिला ने कहा था कि उसकी शादी वर्ष 2013 में रेवाड़ी निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

विज्ञापन


महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था और वह वर्ष 2018 में अपने मायके में रह रही थी। चार जुलाई 2018 को समीर नाम के एक युवक का फोन आया। महिला समीर को पहले से नहीं जानती थी। समीर ने महिला को बताया था कि उसके पति के किसी और महिला से संबंध है और उसके पास इसका सबूत भी है।
विज्ञापन


युवक ने पांच जुलाई 2018 को सुबूत देने के लिए महिला को एक होटल में बुलाया था। होटल में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी पर वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपनी ससुराल के लोगों पर भी आरोपी के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए थे। महिला थाना पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ सचिन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 28 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद अदालत में चालान पेश किया।


पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों व गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत ने सचिन उर्फ समीर को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को दुष्कर्म के मामले में 11 साल की कैद व 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। अदालत ने जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा का प्रविधान भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed