फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Escape the moment handcuffs were removed: Drug smuggler threw chili powder into police officers' eyes and fled.

हथकड़ी खुलते ही खेल: नशा तस्कर ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची डाली, भागा

Sun, 30 Aug 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Escape the moment handcuffs were removed: Drug smuggler threw chili powder into police officers' eyes and fled.
चंडीगढ़। नशा तस्करी के मामले में रिकवरी के लिए चंडीगढ़ लाया गया आरोपी दीपक थापा शुक्रवार रात पंजाब पुलिस को चकमा देकर भाग गया। खन्ना सीआईए की टीम उसे पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ और नशीले पदार्थ की बरामदगी के लिए सेक्टर-38 वेस्ट स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर हथकड़ी खोलने को कहा। आरोप है कि हथकड़ी खुलते ही उसने परिजनों की मदद से पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मियों को कुछ देर तक दिखाई देना बंद हो गया। इसका फायदा उठाकर दीपक घर के पीछे की खिड़की से बाहर निकलकर भाग गया। घटना के बाद खन्ना सीआईए टीम ने मलोया थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अनुसार खन्ना पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई थी, लेकिन तलाशी और बरामदगी से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई और आपसी समन्वय को लेकर भी जांच की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने खन्ना पुलिस के एएसआई की शिकायत पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आधा किलो हेरोइन के मामले में आया था नाम
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले खन्ना सीआईए ने एक युवक को करीब आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी मिली, जिसमें सेक्टर-38 निवासी दीपक थापा का नाम सामने आया। इसके आधार पर टीम ने 26 अगस्त की देर रात उसे सेक्टर-38 स्थित शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दीपक ने हेरोइन घर में छिपाकर रखने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या समेत कई केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपक थापा पर चंडीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। उसका नाम नाइजीरियाई नशा तस्करों से जुड़े मामलों में भी सामने आया है। वह पहले कई बार जेल जा चुका है।

नाकाबंदी, संभावित ठिकानों पर दबिश
भागने के बाद चंडीगढ़ में कई जगह नाकाबंदी की गई है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। खन्ना और चंडीगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से दीपक थापा की तलाश में जुटी हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालने में किसकी भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed