फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एक कलयुगी पिता के अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास कर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिटी थानाक्षेत्र निवासी दसवीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम घर में छत पर स्कूल का काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पिता वहां पहुंच गया और बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर घर के नीचे सिलाई का काम कर रही उसकी मां छत पर पहुंची। इस दौरान आरोपी पिता वहां से भाग गया। मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
---
होमगार्ड से निकाला जा चुका है आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी के दो बेटी और एक बेटा है। पीड़िता बड़ी बेटी है। दोनों छोटे बच्चे घटना के समय घर के बाहर ही खेल रहे थे। आरोपी होमगार्ड की नौकरी करता था। गलत हरकतों के चलते उसे नौकरी से भी निकाला जा चुका था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। पहले भी वह पत्नी और बच्चों के साथ शराब पीकर कईं बार मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन

---
पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार ही देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल यादव, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed