फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cow attack on five year old innocent

पांच साल के मासूम पर गाय का हमला, उठाकर पटका

Sat, 16 Jul 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cow attack on five year old innocent
बच्चे को टक्कर मारती एक बेसहारा पशु। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गाय ने एक पांच साल के मासूम बालक पर हमला कर उसे उठाकर पटक दिया। गनीमत रही कि बच्चा सकुशल बच गया। इस दौरान बच्चा कुछ देर एक गेट के पास पड़ा रहा। बाद में वहां से उठा और भाग कर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बेसहारा पशुओं के आतंक के कारण आए दिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। इनमें कुछ दब कर भी रह जाती हैं।
विज्ञापन

जो वीडियो वायरल हुआ है वह शहर के मोहल्ला हंस नगर का है। बताया जाता है कि बच्चा कहीं जा रहा था। वहां पर दो गायें खड़ी थीं। बच्चा जैसे ही उनके पास से गुजरा तभी एक गाय ने उसे उठाकर पटक दिया। बच्चा एक गेट के पास जाकर गिरा। जब गाय वहां से कुछ हटी तब बच्चा भाग कर वहां से बच पाया।
विज्ञापन

उधर, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर क्षेत्र के बच्चे को गाय के पटने का मैसेज आया था। बालक क्षेत्र के एक व्यक्ति का है और वह सकुशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंशों के हमले में कई लोगों की जा चुकी है जान
फ्लैश बैक में जाएं तो शहर के ठठेरा चौक पर दो साल पहले एक सांड़ ने फोटोग्राफर डॉली पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी। इसके ठीक चार दिन बाद ही एक गाय ने बुजुर्ग महिला पर हमला बोला था। इसके बाद मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि कई दिनों तक धरने-प्रदर्शन हुए। नगर परिषद ने अपनी खामियों को छुपाने के लिए लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नए सिरे से टेंडर छोड़ा। कुछ दिन सख्ती दिखाई, लेकिन अब फिर से वही हालात बन गए हैं।
----------
कोट
नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए ठेकेदार को जिम्मेदारी दी हुई है। वह अपना काम कर रहा है, जहां से शिकायत मिलती है, वहां पर इन पशुओं को पकड़ कर गोशाला में छोड़ दिया जाता है।

- पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद, रेवाड़ी

टक्कर लगने से पास बने नाले में गिरा बच्चा।

टक्कर लगने से पास बने नाले में गिरा बच्चा।- फोटो : Rewari

  गाय के जाने के बाद नाले से निकलकर जाता बच्चा।

गाय के जाने के बाद नाले से निकलकर जाता बच्चा।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed