फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Condemned the detention of farmer leaders.

Rewari News: किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की

Tue, 21 Jul 2026 05:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Jul 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Condemned the detention of farmer leaders.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और यूरोपीय संघ, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के विरोध में 22 जुलाई को प्रस्तावित अखिल भारतीय विरोध दिवस से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है। संगठन ने इसे नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की है।
हरियाणा के किसान नेता ईश्वर सिंह दहिया को मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव भटगांव स्थित आवास पर पहले नजरबंद किया गया। बाद में सोनीपत के सदर थाना ले जाकर डिटेन कर दिया गया। इसी तरह गांव ठरूउलदेपुर के किसान दलबीर सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। संगठन का आरोप है कि यह कार्रवाई 22 जुलाई के विरोध को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सत्यवान ने जारी बयान में कहा कि यह सरकार द्वारा जनवादी और संवैधानिक अधिकारों पर सुनियोजित हमला है। उन्होंने आशंका जताई कि अन्य किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया जा सकता है। उनका कहना है कि एक ओर लोकतंत्र और सुशासन की बात की जाती है, जबकि दूसरी ओर विरोध की आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवान ने बताया कि ईश्वर सिंह दहिया मंगलवार को भटगांव में गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय किसान-मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले जल विभाग के अधीक्षक कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ ज्ञापन देने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

संगठन ने चेतावनी दी कि सरकार के ऐसे कदमों से किसान आंदोलन नहीं रुकेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 22 जुलाई को भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में रेवाड़ी सहित पूरे देश में प्रस्तावित विरोध दिवस को सफल बनाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed