फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Conclusion of the Shrimad Bhagwat Katha with a community feast.

Rewari News: श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन

Tue, 08 Sep 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Shrimad Bhagwat Katha with a community feast.
धारूहेड़ा। शहर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कथा वाचक भारत भूषण ने हवन-यज्ञ के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म में हवन का विशेष महत्व है। हवन में दी जाने वाली आहुतियों से वातावरण की शुद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के माध्यम से संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजक डॉ. अश्वनी जोशी ने बताया कि पूर्णाहुति और आरती के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed