फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Collector Focuses on Unfinished Works; Directs Completion by April 30

Rewari News: अधूरे काम पर कलेक्टर की नजर, 30 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश

Sat, 18 Apr 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Collector Focuses on Unfinished Works; Directs Completion by April 30
निरीक्षण करते जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश। संवाद
भिवाड़ी। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शनिवार को शहर में निर्माणाधीन 34 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीड़ा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति जानी।
विज्ञापन

एसटीपी परियोजना स्थल के निरीक्षण के दौरान कार्यकारी एजेंसी ने बताया कि सिविल कार्य करीब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और शेष फिनिशिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पर जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 30 अप्रैल से पहले सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे कर लिए जाएं ताकि परियोजना समय पर शुरू हो सके।
विज्ञापन

कलेक्टर ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आमजन को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कलेक्टर ने कहा कि एसटीपी के शुरू होने से शहर की सीवरेज व्यवस्था मजबूत होगी, जलभराव की समस्या में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्रा, नगर परिषद के अधिकारी, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सागर अरोड़ा सहित बीड़ा के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article