फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Coaches will be temporarily increased in trains

Rewari News: ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Wed, 02 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Coaches will be temporarily increased in trains
फोटो : 4गुजर रही ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से तरफ से विभिन्न रूट की ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग ट्रेनों में साधारण, शयनयान, फर्स्ट व सेकंड एसी श्रेणी के डिब्बे बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण के अनुसार अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 30 जुलाई तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 31 जुलाई और दिल्ली कैंट से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।

बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 2 से 30 जुलाई और हरिद्वार से 3 से 31 जुलाई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर-सियालदाह-अजमेर ट्रेन में अजमेर से दिनांक 1 से 31 जुलाई तक सियालदाह से 2 जुलाई से 1 अगस्त और 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर ट्रेन 1 से 31 जुलाई तक के लिए 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया गया है। श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में श्रीगंगानगर से 31 जुलाई तक और दिल्ली से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन में 31 जुलाई तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों व रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों व रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 1 से 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 1 से 31 अगस्त तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 से 31 अगस्त तक और उदयपुर सिटी से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 सेकंड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।


अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 2 से 31 अगस्त तक तथा अमृतसर से 3 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed