{"_id":"685ee18f1c22a979760a6806","slug":"coaches-will-be-increased-in-trains-for-the-convenience-of-passengers-rewari-news-c-198-1-rew1001-221739-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे
Fri, 27 Jun 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 30 अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विभिन्न ट्रेनों में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 1 से 31 अगस्त तक और दिल्ली सराय से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 सेकण्ड एसी और 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 से 31 अगस्त और उदयपुर सिटी से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 सेकण्ड एसी और 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 2 से 31 अगस्त तक तथा अमृतसर से 3 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 1 से 30 जुलाई तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे व जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 से 31 जुलाई तक तथा दिल्ली कैंट से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 2 से 30 जुलाई और हरिद्वार से 3 से 31 जुलाई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों में बढ़ोतरी होगी। अजमेर-सियालदाह-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1 से 31 जुलाई और सियालदाह से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 फर्स्ट मय सेकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर रेलसेवा 1 से 31 जुलाई तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे व श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 से 31 जुलाई तक एवं दिल्ली से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 से 31 जुलाई तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों व रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 1 से 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 1 से 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों व रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 से 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में 1 से 31 जुलाई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।