फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM meets to public on 20 december

सीएम 20 को तीन बजे मोती चौक पर करेंगे जनसभा, चाय पर रूठों को मनाने के होंगे प्रयास

Fri, 18 Dec 2020 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
CM meets to public on 20 december
रेवाड़ी नगर पालिका चेयरपर्सन व पार्षदों के चुनाव के लिए पहली बार भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए सीएम मनोहरलाल जहां 20 दिसंबर को दोपहर तीन शहर के मोती चौक पर जनसभा करेंगे। वहीं इसके बाद रूठों को मनाने के लिए चाय पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

शहर में कई जगहों पर चाय का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। अभी तक सीएम का धारूहेड़ा में जाने का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन जजपा की ओर से इसी दिन सीएम व डिप्टी सीएम का कार्यक्रम धारूहेड़ा में कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए चेयरमैन व सभी 17 पार्षदों का चुनाव जजपा सिंबल पर लड़ रही है। लेकिन यहां पर भाजपाइयों की बगावत चलते राह आसान नहीं दिख रही है। यही कारण है कि जजपा सीएम के साथ जनसभा कराकर सब कुछ ठीक होने का संदेश देने का प्रयास कर रही है। बता दें कि रेवाड़ी में पार्टी पूरी ताकत झोंकना चाहती है। इसके चलते ही सीएम के बाद 22 को प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चुनावी सभा करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का रेवाड़ी में कार्यक्रम कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी में सभी 6 उम्मीदवारों के फार्म मिले ठीक
रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसमें भाजपा से पूनम यादव, कांग्रेस से विक्रम यादव, बसपा से मंजू चौकन, निर्दलीय में पूर्व चेयरमैन की पत्नी निर्मला राव, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव की पत्नी उपमा यादव, एडवोकेट सतबीर पोसवाल की पत्नी ज्योति पोसवाल सभी के नामांकन ठीक पाए गए हैं। आज नामांकन वापसी का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी नप वार्ड
वार्ड 1 से 10 में 51 प्रत्याशियों के नामांकन मिले ठीक
शहर के वार्ड 1 से लेकर 10 में छंटनी के बाद 51 नामांकन ठीक पाए गए हैं। इनमें वार्ड-1 से निर्दलियों में शिल्पा शर्मा, लाजवंती, संगीत लता व भाजपा से मोनिका चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 2 से निर्दलीय सुरेश शर्मा, अनिता, विनय जेलदार, संदीप यादव व भाजपा से विकासवीर उम्मीदवार हैं। वार्ड- 3 से पवन कुमार, पूर्व चेयरपर्सन नप विनिता पीपल, प्रवीन कुमार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 4 से सरिता सेनी, चंचल कुमारी, ऊषा व बीजेपी से सुभांग वत्स उम्मीदवार हैं। वार्ड 5 से निर्दलीय शमशेर सिंह, रेखा यादव, सुमेर सिंह व भाजपा से ललित कुमार उम्मीदवार हैं। वार्ड 6 से तिलक, गोपाल कृष्ण, धनीराम, हेमलता, बने सिंह निर्दलीय व भाजपा से अशोक कुमार उम्मीदवार हैं। वार्ड 7 से हितेश सैनी, दीपक, रामजीलाल, सुरेश कुमार, विकास कुमार, राजेश कुुमार, ललित कुमार व भाजपा से हरि सिंह चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड 8 से राजकुमार व अनिल कुमार निर्दलीय, वहीं भाजपा से पूनम सतीजा उम्मीदवार हैं। वार्ड 9 से सुमन बाई शर्मा, अनिता यादव, रश्मि यादव, मंजू, बबीत व सुनीत निर्दलीय, वहीं सीमा चराया भाजपा प्रत्याशी है। वार्ड 10 से श्याम सुंदर, जितेंद्र कुमार, प्रीति निर्दलीय व पूर्व वाइस चेयरमैन पवन बाठला भाजपा के उम्मीदवार हैं।

वार्ड 21 से 31 में 78 प्रत्याशी, एक का नामांकन रद्द
वार्ड 21 से 31 में कुल 79 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से एक नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव मैदान में कुल 78 प्रत्याशी हैं। वहीं वार्ड 11 से 20 तक 49 लोगों के नामांकन सहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed