फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying team reached Excise Department in Rewari, 15 out of 24 employees were found absent

Rewari: आबकारी विभाग में पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम, 24 में से 15 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Thu, 28 Dec 2023 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Dec 2023 01:15 PM IST
सार

रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि सचिवालय के कमरा नंबर 306 स्थित उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के कार्यालय में कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। रेड के दौरान टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इनमें 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं।

विज्ञापन
CM Flying team reached Excise Department in Rewari, 15 out of 24 employees were found absent
रेड के दौरान जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी जिला सचिवालय स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय पर वीरवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंची। सीएम फ्लाइंग की टीम जब सचिवालय पहुंची को अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया। दरअसल, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि सचिवालय के कमरा नंबर 306 स्थित उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के कार्यालय में कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं।

विज्ञापन


सूचना के बाद  सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी उनके साथ रहे। टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर की जांच की। कार्यालय में कुल 24 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार कर चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय को भेज दिया गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed