{"_id":"667db3097343c3b2270e37b4","slug":"cm-flying-found-shortage-of-caretaker-ambulance-drivers-rewari-news-c-198-1-rew1001-206109-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीएम फ्लाइंग को केयर टेकर एंबुलेंस चालकों की मिली कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीएम फ्लाइंग को केयर टेकर एंबुलेंस चालकों की मिली कमी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस। संवाद
रेवाड़ी। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा डाला। इस दौरान टीम ने सामान्य अस्पताल परिसर में बने एंबुलेंस कक्ष में पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में ही खड़ी एंबुलेंस और रोड पर चल रही एंबुलेंस के अलावा विभिन्न अस्पतालों में खड़ी एंबुलेंस की भी जानकारी ली।
एंबुलेंस के संचालन के लिए लगाए रजिस्टरों को भी जांचा गया। नागरिकों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही एंबुलेंस की फिजिबिलिटी चेक कर उसके अंदर रखे गए उपकरणों की भी जांच की गई, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न आए। कंट्रोल रूम में रखे गए रिकॉर्ड की भी टीम ने जांच की। टीम को जांच के दौरान केयर टेकर ओर एंबुलेंस चालकों की कमी मिली है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अस्पतालों में एंबुलेंस को लेकर यह दबिश पूरे प्रदेश में एक साथ दी गई थी। मौके पर सीएम फ्लाइंग की टीम की ओर से लोगों से फीडबैक भी लिया गया। इसमें यह जानने की कोशिश की गई की एंबुलेंस में मिलने वाली सुविधा से लोग कितने खुश हैं।
विज्ञापन
टीम ने लोगों से फीडबैक लेते हुए एम्बुलेंस में मिलने वाली सुविधा को विस्तार से जाना। बता दें कि एंबुलेंस गाड़ियों में अनियमितताओं की शिकायत अक्सर मिलती रहती है, जिस वजह से जांच पड़ताल की गई है।