फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cloth shop fire 30 lacs

कपड़ों की दुकान में आग लगने से लाखो रुपये का माल हुआ खाक

Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
cloth shop fire 30 lacs
कस्बा के प्राणपुरा रोड पर मंगलवार की रात को एक कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े व फर्नीचर जल गया। दमकल की गाड़ी ने रात को मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारण दुकानदार को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बावल के मोहल्ला हसनपुरा निवासी तिलकराज ने प्राणपुरा रोड पर नगर पालिका की मार्केट में शिव शक्ति फैंसी क्लाथ हाउस के नाम से कपड़ों की दुकान की हुई थी। शिकायत में तिलकराज ने बताया है कि वह मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। रात को करीब 12 बजे उसके पड़ोसी दीपक का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। वह मौके पर पहुंचा तो दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंची। शटर खोल कर दमकल की टीम ने करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दुकान में रखे कपड़े व फर्नीचर जल कर राख हो गए। तिलकराज के अनुसार आग के कारण दुकान में करीब तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed