{"_id":"6765b26d3bdfd227b8013c16","slug":"cjm-reviewed-the-work-of-legal-services-committee-bawal-rewari-news-c-198-1-rew1001-213017-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीजेएम ने की विधिक सेवा समिति बावल के कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीजेएम ने की विधिक सेवा समिति बावल के कार्यों की समीक्षा
Fri, 20 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम अमित वर्मा ने न्यायिक परिसर बवाल का दौरा किया। उन्होंने उपमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व एसडीजेएम आलोक आनंद की उपस्थिति में समिति के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में जनता को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उपमंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इस मौके पर उन्होंने नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया।