फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   child death injection dr fir

मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, चिकित्सक पर गलत टीका लगाने का लगाया आरोप

Fri, 21 Aug 2020 03:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
child death injection dr fir
बुधवार की शाम को घीसा की ढाणी निवासी एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने गलत टीका लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने ट्रामा सेंटर में कुछ समय के लिए हंगामा भी किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घीसा की ढाणी निवासी राजकुमार ने बुधवार को अपने बेटे पीयूष के डेढ़ वर्ष का होने पर आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण कराया था। टीका लगवाने के बाद पीयूष अपने घर पर था। बाद में उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। शाम को तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आंगनबाड़ी केंद्र में गलत टीका लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा जांच के बार कार्रवाई का भरोसा देकर बच्चे के स्वजनों को शांत कराया। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed