फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chances of rain today and tomorrow, relief from heat

Rewari News: आज और कल बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain today and tomorrow, relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 5 व 6 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान गिरेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पिछले दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा था। दो तीन दिन से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री और बुधवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री पर दर्ज किया गया था। शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अक्तूबर में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 5 व 6 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed